गुलाबगंज लौहपुरुष की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन

हथियाखेड़ा से गुलाबगंज तक पदयात्रा, स्वास्थ्य शिविर और खेल महोत्सव आयोजित
गुलाबगंज-सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रन फॉर यूनिटी पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। पदयात्रा ग्राम हथियाखेड़ा से प्रारंभ होकर गुलाबगंज तक पहुँची। आयोजन में बड़ी संख्या में बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उनके साथ जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी, विधायक मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी, कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे, शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा बासौदा विधायक हरि सिंह रघुवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश जादौन, वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर शर्मा, तोरण सिंह दांगी, मंडल अध्यक्ष प्रतीक सिंह कंग तथा विभिन्न जनपद अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे।
गुलाबगंज में स्वास्थ्य शिविर लगा
पदयात्रा के उपरांत गुलाबगंज में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जहां शिविर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
उन्होंने कहा—
“विदिशा लोकसभा को मॉडल लोकसभा के रूप में विकसित किया जाएगा। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।”
खेल महोत्सव में कबड्डी प्रतियोगिता
आयोजन के अंतर्गत खेल महोत्सव भी रखा गया, जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिताएँ संपन्न हुईं। विजयी टीमों को मंच पर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों का उत्साह देखते ही बनता था।
प्राइड इंडिया न्यूज के लिए जिला ब्यूरो रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट