जिला प्रशासन की विशेष पहलः बजाग में 29 नवंबर को विशाल स्वास्थ्य शिविर एवं स्वरोजगार मेला

0 269

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के नेतृत्व में ग्रामीण अंचलों तक पहुँच रही योजनाओं की श्रृंखला

 

रिपोर्टर -सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में डिंडौरी जिले में ग्रामीण एवं जनजातीय समुदायों को शासन की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से लगातार महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। डिंडौरी जिला जनजातीय एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण यहाँ के दूरस्थ जंगल एवं पहाड़ी अंचलों में बसे युवा-युवतियों तथा आमजनों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने हेतु प्रशासन सक्रिय रूप से प्रयास कर रहा है।

इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के विशेष प्रयासों से जिले में प्रत्येक विकासखंड स्तर पर विशाल स्वास्थ्य शिविर एवं रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सुविधाएँ उपलब्ध हो रही हैं।

29 नवंबर 2025 को विकासखंड बजाग में विशाल शिविर

विकासखंड बजाग में 29 नवंबर 2025 को विशाल स्वास्थ्य शिविर एवं स्वरोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सिकल सेल एनीमिया की स्कैनिंग, टी.बी. एवं अन्य बीमारियों की जांच की जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार दवाइयाँ भी प्रदान की जाएंगी।

विभिन्न विभागों की योजनाओं का मिलेगा लाभ

शिविर में निम्न प्रमुख योजनाओं से संबंधित फार्म भरे जाएंगे और पात्र नागरिकों को लाभ प्रदान किया जाएगा

भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना

टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना

संत रविदास स्वरोजगार योजना

डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना

कृषि विभाग की हैप्पी सुपर सीडर योजना

उद्यानिकी विभाग की योजनाएँ

मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना

इसके साथ ही आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी एवं अन्य आवश्यक सेवाएँ भी शिविर में उपलब्ध रहेंगी।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर शासकीय योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment