बहरी थाना — 25 सीलबंद ओनरेक्स कफ सिरप, दो गिरफ्तार

सीधी मध्यप्रदेश/20 नवम्बर 2025 को थाना बहरी की टीम ने ग्राम रामडीह में छापा मारकर मानबहादुर सिंह चंदेल को पकड़ा।
खेत की झाड़ियों से 25 सीलबंद ओनरेक्स कफ सिरप बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सुनील उर्फ बेटू तिवारी के साथ मिलकर नशे की सप्लाई करता है। पुलिस ने सुनील को भी गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त किया।
दोनों के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/21/22 एवं 5/13 Drugs Control Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया और जेल भेजा गया।
पुलिस टीम:
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय, एएसआई सुरेश प्रताप सिंह, दधीच अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक संत कुमार, गोविंद नारायण, अरविंद यादव, आरक्षक नन्दलाल यादव
पुलिस अधीक्षक सीधी का सख्त संदेश
“मादक पदार्थों के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति है। हर सप्लायर, तस्कर और नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा। अभियान प्रहार 2.0 और तेज़ गति से आगे बढ़ेगा।”
सीधी पुलिस ने साफ कर दिया है — जिले में नशे का धंधा करने वालों की अब खैर नहीं!