माननीय पूर्व कृषि मंत्री एवं पांढुर्णा प्रभारी मंत्री कमल पटेल जी के सहयोग से नासरे परिवार भाजपा में शामिल, मोवाड नगर में राजनीतिक बदलाव

0 355

 

संवाददाता – निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिप जिला पांढुरना

 

माननीय पूर्व कृषि मंत्री एवं पांढुर्णा प्रभारी मंत्री कमल पटेल जी के सहयोग से

माननीय विधायक चरण सिंह ठाकुर जी के मार्गदर्शन में

मोवाड नगर से राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। जिले के युवा भाजपा नेता हर्षद केवटे की सतत कोशिशों के परिणामस्वरूप बीते 27 वर्षों से राष्ट्रवादी पार्टी से जुड़े प्रतिष्ठित नासरे परिवार ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

नासरे परिवार के भाजपा में शामिल होने के बाद हर्षद केवटे ने क्षेत्रीय विधायक चरण सिंह ठाकुर जी से मुलाकात कर मोवाड नगरपरिषद चुनाव में वार्ड क्रमांक 08 से वर्षा नासरे को भाजपा की टिकट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वर्षा नासरे और उनके पति मंगेश नासरे लगातार 10-10 वर्ष तक नगरसेवक रहे हैं, जबकि मंगेश की माता सुमित्रा बाई नासरे वर्ष 1998 से 2000 तक मोवाड नगर परिषद की अध्यक्ष रही ।

हर्षद केवटे ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक चरण सिंह ठाकुर जी ने उन्हें पूर्ण सहयोग और प्रोत्साहन दिया है। उन्होंने चरण सिंह ठाकुर जी के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि इन्होंने वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से वे राष्ट्रवादी पार्टी के बड़े और लोकप्रिय जन नेताओं को भाजपा में शामिल कराने में सफल हुए।

हर्षद केवटे ने चरण सिंह ठाकुर जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हम चरण सिंह ठाकुर जी के आभारी हैं जिन्होंने हमें इस महत्वपूर्ण अवसर पर समर्थन दिया। उनकी मार्गदर्शन और सहयोग से ही हम इस सफलता को प्राप्त कर पाए हैं।”

[20/11, 07:52] +91 90985 32160: गोंड जनजाति की सांस्कृतिक गौरवगाथा पर विशेष प्रस्तुतियां — कलेक्टर सहित अधिकारियों ने की सराहना

 

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

संस्कृति विभाग द्वारा संचालित गोंड जनजाति की सांस्कृतिक, शौर्यपरक एवं आध्यात्मिक विरासत पर आधारित भव्य प्रस्तुतियां विकासखंड करंजिया के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान एवं सांदीपनि विद्यालय अमरपुर में 18 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शित की गईं।

 

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया, पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहिनी सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन, सीईओ जनपद पंचायत करंजिया श्री अक्षय कुमार, तहसीलदार, थाना प्रभारी, बी.ओ, बी.आर.सी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों में जनपद अध्यक्ष श्रीमती गीता पत्ता, श्री कृष्ण कुमार हस्तपुरिया, श्री राजकुमार मोगरे, श्री गजेंद्र, श्री दिलीप ताम्रकार एवं उत्कृष्ट विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ भी शामिल रहा।

 

कार्यक्रम में ,हायर सेकेंडरी स्कूल रूषा, कन्या कस्तूरी विद्यालय करंजिया, बालक आश्रम करंजिया, रमसा छात्रावास करंजिया, उत्कृष्ट विद्यालय कन्या छात्रावास करंजिया के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही संस्कृति विभाग के दल ने गोंड साम्राज्य के ऐतिहासिक तथ्यों एवं सांस्कृतिक वैभव को अत्यंत आकर्षक और रोमांचक रूप में मंचित किया।

 

लगभग 4000 से अधिक दर्शक सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लेते हुए निरंतर कार्यक्रम में जुड़े रहे। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और जनजातीय संस्कृति के संरक्षण हेतु इसे महत्वपूर्ण पहल बताया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment