देवखापा बायपास पर पर्यावरण का भीषण विनाश

0 536

 

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ जिला पांढुरना

 

पांढुरना: ग्राम पंचायत देवखापा की संवेदनशील क्षेत्र सीमा के अंतर्गत, देवखापा बायपास भोपाल रोड पर इंडेन ऑयल का एक नया पेट्रोल पंप स्थापित होने जा रहा है। इस परियोजना के संचालक नागले हैं, और इसके आरंभ होते ही क्षेत्र में पर्यावरण और प्रशासनिक भ्रष्टाचार से जुड़े गहरे सवाल खड़े हो गए हैं।

अनगिनत हरी-भरी संपदा का निर्मम संहार:

प्रस्तावित पेट्रोल पंप के निर्माण को हरी झंडी देने से पहले ही, उस स्थल पर विद्यमान अनगिनत और बहुमूल्य वृक्षों को बेरहमी से धराशायी कर दिया गया है। यह कृत्य प्रकृति के प्रति एक अक्षम्य अपराध है। इस घटना से क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमियों में आक्रोश है, और वे इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

पर्यावरण परिषद का दहाड़ता विरोध:

इस अमानवीय वृक्ष-कटाई की कड़ी निंदा करते हुए, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद इकाई पांढुर्णा म.प्र. (भारत) के जिला अध्यक्ष रूपेश कासलीकर ने और सभी एक्कविस सदस्यों ने तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, “जहाँ हम पर्यावरण की रक्षा हेतु अथक प्रयास कर रहे हैं और पौधे रोप रहे हैं, वहीं कुछ स्वार्थी तत्व अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए इस हरी-भरी संपदा का संहार कर रहे हैं।”

एक पेड़ मां के नाम अभियान:

इस बीच, पांढुर्णा जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया था, जिसके तहत अब तक करीब 70 हजार पौधों का रोपण किया जा चुका है। कलेक्टर अजय देव शर्मा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अभियान की समीक्षा की गयी थी। बैठक में बताया गया था कि नगर पालिका क्षेत्र पांढुर्ना में 10436, सौसर में 8032, पिपला नारायणवार में 620, मोहगांव में 1960 और लोधीखेड़ा में 2122 पौधे लगाए गए हैं।

कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग का मायाजाल:

इस निर्माण स्थल के इर्द-गिर्द का इलाका एक और भयावह कृत्य का केंद्र बन गया है: कृषि योग्य भूमि पर अवैध रूप से की गई प्लाटिंग। यह बताया जाता है कि भू-माफियाओं और दलालों के एक संगठित गिरोह ने इन प्लॉटों को धोखे से ‘वैध’ करार देते हुए निर्दोष और आशावान खरीदारों को बेच दिया है।

जनता से छल:

इन अवैध रूप से विकसित कॉलोनियों में निवासियों को सरकारी सुविधाओं से पूर्णतः वंचित रखा जायेगा। न बिजली के खंभे हैं, पक्की सड़कें, न जल निकासी की व्यवस्था और न ही नल जल कनेक्शन। स्पष्ट है कि भोले-भाले प्लॉट खरीदारों के साथ दलालों द्वारा एक बड़ा छल किया गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment