लाड़ली बहनों के चेहरों पर खुशी की लहर — ₹1500 की राशि पहुंची खातों में

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
डिंडौरी : 12 नवंबर, 2025
लाड़ली बहना योजना के तहत आज सिवनी से माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेशभर की बहनों के खातों में आर्थिक सहायता राशि हस्तांतरित की गई। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण डिंडौरी जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में किया गया, जहाँ महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
डिंडौरी जिले से कुल 130478 हितग्राहियों को इस माह ₹19,06,43,200 की राशि का भुगतान किया गया। महिलाओं ने योजना के अंतर्गत नियमित रूप से राशि प्राप्त होने पर हर्ष एवं संतोष व्यक्त किया।
इस माह से सहायता राशि बढ़ाकर ₹1500 प्रतिमाह कर दी गई है, जिससे जिले की लाड़ली बहनों को आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त आधार प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री जी की इस पहल को महिलाओं ने “आर्थिक सुरक्षा का आधार” बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।