जनजातीय गौरव दिवस: बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पांढुर्णा से ‘रथ यात्रा’ रवाना

0 209

 

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ जिला पांढुरना

 

छिंदवाड़ा/पांढुर्णा: 11 नवंबर 2025 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर, जिला प्रशासन छिंदवाड़ा द्वारा पांढुर्णा जनपद पंचायत में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने ‘बिरसा मुंडा रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ यात्रा जनजातीय नायक बिरसा मुंडा के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

रथ यात्रा का मुख्य लक्ष्य जनजातीय गौरव दिवस के तहत पूरे जिले में जनजातीय नायकों के संदेश को प्रसारित करना है।

कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर श्री नीलमणी अग्निहोत्री, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती बन्दू सूर्यवंशी, श्री चंद्रशेखर ढोने सहित जनपद पंचायत का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment