जनजातीय गौरव दिवस के तहत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो में रंगोली के माध्यम से उकेरे जनजातीय कला व संस्कृति

0 226

 

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में जनजातीय गौरव दिवस के अंतर्गत जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में आज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहन देना है।

कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएँ, किशोरियाँ और स्थानीय महिलाएँ उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। प्रतिभागियों ने अपने हुनर से विविध रंगों में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और जनजातीय गौरव को रंगोलियों के माध्यम से जीवंत किया। विभिन्न केन्द्रों में प्रतिभागियों ने जनजातीय प्रतीकों, पारंपरिक नृत्य रूपांकनों और प्राकृतिक सौंदर्य को अपनी कला में प्रदर्शित किया। इन रंगोलियों ने स्थानीय जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को उजागर किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए जनजातीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बताया गया कि जनजातीय गौरव दिवस (15 नवम्बर 2025) तक जिलेभर में विभिन्न गतिविधियाँ चित्रकला, पाककला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज में भगवान बिरसा मुंडा के विचारों और जनजातीय गौरव को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment