थाना बजाग में चला यातायात जागरूकता अभियान

0 427

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

बजाग -थाना प्रभारी बजाग एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा नगर में यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने एवं वाहन के समस्त दस्तावेज साथ रखने की आवश्यक समझाइश दी गई।

थाना प्रभारी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। थोड़ी सी असावधानी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
पुलिस टीम द्वारा बाजार क्षेत्र और मुख्य मार्गों पर लोगों को पम्पलेट बांटकर सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया।

👉सुरक्षा आपकी – जिम्मेदारी हमारी
बजाग थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम द्वारा चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान

👉 आमजन को दी गई आवश्यक समझाइश —
हेलमेट और सीट बेल्ट का करें अनिवार्य उपयोग
गति सीमा का रखें ध्यान
वाहन के दस्तावेज रखें हमेशा साथ
नियमों का पालन कर खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें

थाना प्रभारी ने कहा — “थोड़ी सी सावधानी जीवनभर की सुरक्षा बन सकती है।”

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment