“प्रहार 2.0” के तहत सीधी पुलिस का बड़ा एक्शन — नशे और अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, 7 आरोपी गिरफ्तार, ₹2.20 लाख का माल जप्त

0 293

 

सीधी। जिले में “प्रहार 2.0” विशेष अभियान के तहत सीधी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर लगातार प्रहार जारी रखा है। पिछले 48 घंटों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामार कार्यवाही कर पुलिस ने कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और ₹2,20,010 मूल्य का अवैध मशरूका जप्त किया है।

 

इस कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारीगणों ने किया।

 

थाना/चौकीवार कार्यवाही:

👉 थाना कोतवाली, सीधी — निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में 4 आरोपियों से 2.120 किग्रा गांजा एवं 58 नग नशीली कफ सिरप बरामद कर ₹35,700 मूल्य का माल जप्त किया गया।

👉 थाना अमिलिया — निरीक्षक राकेश बैस की टीम ने एक आरोपी से 727 ग्राम गांजा कीमत ₹7,270 जब्त किया।

👉 थाना मड़वास — उपनिरीक्षक भूपेश बैस के नेतृत्व में 2 आरोपियों से 15 नग कफ सिरप (₹4,500) और परिवहन में प्रयुक्त वाहन (₹40,000) जब्त किए गए। वहीं 4 अन्य आरोपियों से 36 लीटर अवैध शराब (₹12,540) जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

👉 चौकी पिपरांव — उनि शेषमणि मिश्रा की टीम ने आरोपी सुरेन्द्र मिश्रा से 2 किग्रा गांजा (₹30,000) जब्त किया।

👉 थाना कमर्जी — परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार कड़वे के नेतृत्व में आरोपी वंशबहादुर पटेल से 2.8 किग्रा गांजा (₹40,000) जप्त हुआ।

👉 थाना बहरी — निरीक्षक राजेश पाण्डेय की टीम ने आरोपी प्राणनाथ साकेत से 5.1 किग्रा हरा पौधा (गांजा) कीमत ₹50,000 बरामद किया।

 

कुल जब्त मशरूका:

गांजा एवं कफ सिरप – ₹1,67,470

अवैध शराब – ₹12,540

वाहन – ₹40,000

कुल मूल्य – ₹2,20,010

 

पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी ने कहा —

“सीधी पुलिस नशामुक्ति और अपराध मुक्त जिले के संकल्प पर शून्य सहिष्णुता नीति के साथ कार्य कर रही है। नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना को दें।”

 

सीधी पुलिस नशे के खिलाफ संकल्पित, समाज की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment