पांढुर्णा में अवैध निर्माण का बोलबाला, ग्राम पंचायत के राजस्व को हो रहा नुकसान

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ जिला पांढुरना
पांढुरना – पांढुरना जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में बिना अनुमति और शुल्क के मकान और दुकानों का निर्माण कार्य जोरों पर है। ये निर्माण कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं और निर्माण सामग्री सड़कों पर पड़ी रहती है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी होती है और गंदगी का माहौल बना हुआ रहता है।
ग्राम पंचायत के राजस्व को नुकसान:
बिना अनुमति और शुल्क के निर्माण कार्य से ग्राम पंचायत के कोष पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत के जिम्मेदार पदाधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं और न ही निर्माण नियमों का पालन करवा रहे हैं।
गंभीर विषय:
यह मुद्दा गंभीर है और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की आवश्यकता है। आम नागरिकों को परेशानी से बचाने और ग्राम पंचायत के राजस्व को सुरक्षित करने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।