कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डिंडोरी 

0 284

 

खमोद चन्देल की रिपोर्ट –

 

माननीय प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा बागड़ी जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश शासन के जिला मुख्यालय में प्रवास के दौरान श्रीमती फुलझरिया बाई के द्वारा मंत्री महोदय के समकक्ष उपस्थित होकर अपने बच्चे अमरलाल केवरिया पिता राजाराम केवरिया उम्र 16 वर्ष ग्राम गौर कन्हारी ब्लॉक समनापुर जिला डिंडोरी के उपचार हेतु सहायता की गुहार लगाई माननीय मंत्री महोदय द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहिनी सिंह को तत्काल उपचार करवाए जाने हेतु निर्देशित किया गया तत्पश्चात कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक डिंडोरी द्वारा उक्त बच्चे के उपचार के लिए संबंधित स्वास्थ्य विभाग के मुखिया डॉ मनोज पाण्डे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डिंडोरी को निर्देशित किया गया कि बच्चे का उपचार त्वरित करना सुनिश्चित करें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डिंडोरी के द्वारा उक्त केश को गंभीरता से लेते हुए सम्बंधित ब्लॉक के मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी को दूरसंचार के माध्यम से निर्देशित किया गया कि कल तत्काल बच्चे को ग्राम गौर कन्हारी के आशा प्रीता छुरे आशा कार्यकर्ता के माध्यम से जिला चिकित्सालय डिंडोरी भेजने हेतु निर्देशित किया गया दूसरे दिन आशा कार्यकर्ता के साथ अमरलाल केवरिया पिता राजाराम केवरिया उम्र 16 वर्ष बच्चे को जिला अस्पताल डिंडोरी में सर्वप्रथम सिकल सेल की जांच कराया गया उसके पश्चात सीटी स्कैन और एक्सरे कराया गया एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर संभावित बीमारी एवेस्कुलर नेक्रोसिस विथ रिएक्टिव आर्थराइटिस पाया गया एवं बाकी रिपोर्ट आते ही उक्त बच्चे को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं आयुष्मान योजना के अंतर्गत समुचित उपचार हेतु हायर सेंटर जबलपुर परिजनों को समझकर भेजा जाएगा

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment