कालिख कांड में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सीधी ने प्रशासन को दी खुली चेतावनी “अगर विवेक पांडे को रिहा नहीं किया गया, जिले के क्रोधित जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे

सीधी में “कालिख कांड” अब आग में बदल चुका है।
जहां एक तरफ जनता भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ एकजुट हो रही है, वहीं अब अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, सीधी (म.प्र.) ने मोर्चा खोल दिया है।
आज महासभा ने कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन सौंपा और साफ शब्दों में कहा
“अगर विवेक पांडे को बिना निष्पक्ष जांच के जेल में रखा गया, तो परिणाम गंभीर होंगे।
ब्राह्मण समाज और शिवसेना सहित कई संगठन सड़कों पर उतरेंगे।”
ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पं. राकेश दुबे का तीखा बयान:
“विवेक पांडे ने किसी व्यक्ति नहीं, बल्कि भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाई थी।
यह आवाज उठना लाजमी था — क्योंकि सीधी का जिला अस्पताल भ्रष्टाचार और लापरवाही का अड्डा बन चुका है।
विवेक पांडे ने कई बार प्रशासन को आवेदन देकर चेताया था,
लेकिन जब कार्रवाई नहीं हुई, तब उन्होंने प्रतीकात्मक विरोध किया। अगर किसी डॉक्टर पर कालिख लगाना अपराध है,
तो अस्पताल की बदहाली से रोज जो लाशें निकलती हैं,
उसका जिम्मेदार कौन?
एकतरफा कार्रवाई लोकतंत्र के गाल पर तमाचा है!”
ज्ञापन की प्रमुख माँगें:
1️⃣ विवेक पांडे के खिलाफ दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाए।
2️⃣ न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने तक विवेक पांडे को तत्काल रिहा किया जाए।
3️⃣ दोषी अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों पर समान कार्रवाई की जाए।
4️⃣ जिस तरह विवेक पांडे पर कार्रवाई हुई, उसी तरह भ्रष्ट सिस्टम पर भी त्वरित कार्यवाही की जाए।
महासभा की चेतावनी “यदि विवेक पांडे को शीघ्र रिहा नहीं किया गया,
तो अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, शिवसेना और अन्य कई सामाजिक संगठन
ज़िला मुख्यालय से लेकर राजधानी तक
उग्र आंदोलन छेड़ देंगे!
जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।”
सीधी में अब सियासत नहीं, संग्राम है!
जनता के बीच विवेक पांडे अब “अन्याय के खिलाफ प्रतीक” बन चुके हैं।
हर गली, हर मंच पर सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है
“क्या सच्चाई बोलना अपराध है?
जनता की आवाज़ “विवेक पांडे निर्दोष हैं,
उन्होंने वही किया जो एक सच्चा समाजसेवी करता है सच के लिए खड़ा होना लाजमी है।”
अब न प्रशासन शांत है, न समाज चुप!
सीधी की मिट्टी से उठी यह चिंगारी अब मध्यप्रदेश की राजनीति को झकझोर चुकी है।
सत्ता के गलियारों में भी यह सवाल गूंज रहा है
“क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह है “जब सत्ता बहरी हो जाए,
तो कलम और जनता मिलकर सच्चाई की आवाज बन जाते हैं।”