मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने नए चेहरों को दी जिम्मेदारी

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो जिला पांढुरना
पांढुरना में युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। इस बार के चुनाव में कई युवा चेहरों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी और पूर्व सांसद नकुलनाथ जी के विश्वासपात्र युवा नेता सोपान कोहले को प्रदेश सचिव के रूप में चुना गया है, जिन्हें 4768 वोट मिले।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी:
प्रशांत धुर्वे ने पांढुर्णा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में 2450 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। योगेश अम्बाडारे, योगेश बनाईत और मनीष सोमकुवर ने भी पांढुर्णा जिला युवा कांग्रेस महामंत्री के रूप में अपनी जगह बनाई। इसके अलावा राजेन्द्र बोढे सौसर विधानसभा अध्यक्ष, हर्षल पिगले सौसर ब्लाक अध्यक्ष और मिलिंद घोगरे मोहखेड़ ब्लाक अध्यक्ष चुने गए।
बधाई का सिलसिला:
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि ये युवा नेता अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और लगन से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे।