कोदो- कुटकी उपार्जन हेतु पंजीयन की तिथि 9 नवम्बर 2025 तक बड़ी
रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
डिंडौरी : 06 नवंबर, 2025
जिले में कोदो- कुटकी के उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन कार्य जारी है। शासन द्वारा कृषक हित को ध्यान में रखते हुए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 9 नवंबर 2025 निर्धारित की गई हैंद्य
जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने किसानो से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के पूर्व ई-उपार्जन पोर्टल पर अपनी फसल कोदो-कुटकी का पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
कृषि अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के द्वारा किसानो के घर- घर जाकर, चौपाल लगाकर, पंचायतों मे,सोसायटी मे जाकर कृषकों का पंजीयन कराया जा रहा है जिससे की कृषकों को इस योजना मे अधिक से अधिक जोड़कर आर्थिक लाभ प्रदाय किया जा सके। आज तक जिले मे कुल 2582 कृषक पंजीयन किये जा चुके है।
कृषक स्वयं भी अपनी फसल कोदो -कुटकी का पंजीयन ई-उपार्जन केंद्र, एम. पी. आँनलाईन कियोस्क, कामन सर्विस सेंटर कियोस्क, निजी आँनलाईन कैफे, लोक सेवा केंद्र मे जाकर करा सकते है। कोदो -कुटकी के पंजीयन हेतु जिले मे 30 केंद्र स्थापित किए गए हैं।