सीधी जिले के सिहावल से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर!

लोकायुक्त रीवा की टीम ने छात्रावास अधीक्षक अशोक पांडे को रिश्वत के मामले में रंगेहाथ गिरफ्तार किया है!
प्राइड इंडिया ब्यूरो रिपोर्ट सीधी
जानकारी के मुताबिक, शिकायतक
र्ता वशिष्ठ मुनि द्विवेदी ने अधीक्षक पर 10 हज़ार रुपए रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया था। कहा गया कि —
“जीपीएफ की राशि निकालने के बदले में पैसा दो, तभी काम होगा!”
🔥 और फिर क्या था —
लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने ट्रैप बिछाया,
दोपहर 1 बजे जैसे ही पैसे देने की कोशिश हुई, टीम ने मौके पर दबिश देकर अधीक्षक को धर दबोचा!
खास बात ये रही कि जब कार्रवाई हुई, उसी वक्त कुछ पत्रकार भी मौके पर मौजूद थे — अधीक्षक का बयान रिकॉर्ड कर रहे थे!
और इतने में… लोकायुक्त की टीम ने किया छापा!
लोकायुक्त निरीक्षक उपेंद्र द्विवेदी ने बताया — कार्रवाई फिलहाल रेस्ट हाउस में जारी है।
उन्होंने कहा — “सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आधिकारिक बयान दिया जाएगा।”
🛑 यानी साफ है —
सिहावल में सरकारी पद पर बैठे अधीक्षक की रिश्वतखोरी की पोल खुल गई है!
लोकायुक्त की इस कार्रवाई से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है!
प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहे।