प्रकृति के कहर ने सीधी में किसानों की उम्मीदों को किया पानी-पानी, फसलें बर्बाद— सिहावल विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र

0 290

रिपोर्ट- राकेश शर्मा

 

सीधी- किसानों की उम्मीदों पर बार-बार कहर बनकर टूटना शायद प्रकृति की आदत में शामिल हो गया है। दिन रात एक करके किसान अपने खून पसीने से सींच सींच कर फसलों में जान तो डाल देता है लेकिन हैरानी की बात यह है कि हर बार उसे निराशा ही हाथ लगती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है कि अचानक आई बे मौसम भारी बारिश ने किसानों की उम्मीदों के पंख को काट दिया है। जहाँ फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। वही किसान तबाही की कगार पर पहुंच गए हैं।

इस प्रकृति के कहर से अधमरे हुए किसानों के स्थिति को समझते हुए सिहावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक विश्वामित्र पाठक द्वारा कलेक्टर सीधी को पत्र लिखकर बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्रातिशीघ्र सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को राहत राशि दिलाने की मांग की गई है।

 

पत्र में लिखा गया है कि सिहावल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तहसील बहरी एवं तहसील सिहावल के ग्रामों में हुई बेमौसम भारी वर्षा से खेतों में लबालब पानी भर गया है, जिसके कारण किसानों की धान एवं अन्य फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। किसानों को इस प्राकृतिक आपदा से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।इसलिए नुकसानग्रस्त क्षेत्रों का तत्काल सर्वे एवं आंकलन कराकर अतिशीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर सहायता मिल सके और वे आगामी कृषि कार्यों की तैयारी कर सकें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment