लगातार बारिश से प्रभावित ग्राम सोई में पहुंचे विधायक बाबू जंडेल, आदिवासी परिवारों के लिए भोजन की करवाई व्यवस्था

0 339

श्योपुर।

लगातार जारी भारी वर्षा के कारण श्योपुर जिले के कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्राम सोई में हालात विशेष रूप से गंभीर बने हुए हैं, जहां आदिवासी बस्ती में जलभराव से कई परिवारों के घरों में पानी भर गया है। इस स्थिति की जानकारी मिलने पर श्योपुर विधायक बाबू जंडेल स्वयं मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया।

विधायक जंडेल ने बताया कि लगातार बारिश के चलते कई गरीब एवं आदिवासी परिवारों के घरों में पानी भर जाने से उनका रहना और भोजन बनाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर विधायक ने स्थानीय प्रशासन एवं समाजसेवियों के सहयोग से भोजन की व्यवस्था करवाई, जिससे किसी को भूखा न रहना पड़े।

इस कार्य में वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मीनारायण मीणा (पूर्व सरपंच) सहित क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने सक्रिय सहयोग दिया।

विधायक जंडेल ने कहा कि –

“यह समय एक-दूसरे की मदद करने का है। मेरा सभी से निवेदन है कि जो भी व्यक्ति या संगठन सक्षम हैं, वे बारिश से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आगे आएं।”

उन्होंने यह भी कहा कि ईश्वर हमसे नाराज़ हैं, इसलिए हमें मानवता के नाते एकजुट होकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

गौरतलब है कि वर्ष 2021 में भी भारी बाढ़ के दौरान विधायक बाबू जंडेल ने जनसेवा की मिसाल कायम की थी, और अब एक बार फिर वे बरसाती संकट के बीच लोगों की मदद के लिए मैदान में जुट गए हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment