मड़वास पुलिस की बड़ी सफलता: लूट की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सीधी।
थाना मड़वास पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में लूट की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹22,200 नगद, घटना में प्रयुक्त डंडा, चाकू और एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹55,000) जब्त की है। आरोपियों द्वारा बाकी रकम खर्च कर देना बताया गया है।
फरियादी से ₹2.52 लाख की लूट की थी वारदात
दिनांक 24 सितंबर 2025 को ग्राम टिकरी निवासी सातेश्वर प्रसाद गुप्ता (47 वर्ष) ने थाना मड़वास में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे अपनी किराना एवं बर्तन की दुकान से ₹2,52,000 लेकर सीधी के व्यापारी को भुगतान हेतु जा रहे थे।
रास्ते में दरिया का धुन्ना जंगल (दरिया तिराहा) के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने रोककर फरियादी को जंगल की ओर ले जाकर मारपीट, धमकाकर नगदी और एटीएम कार्ड लूट लिया था।
एसपी संतोष कोरी के निर्देशन में गठित टीम ने किया खुलासा
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट/कुसमी श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेश बैस के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने अपराध स्वीकार किया।
मामले में जब्त सामग्री व आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹22,200 नगद, घटना में प्रयुक्त डंडा, चाकू एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट बनते ही उन्हें जेल भेज दिया गया।
👮♂️ कार्यवाही में सहयोगी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी
थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेश बैस एवं उनकी पुलिस टीम का इस कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।