मैहर में पटाखे की दुकान में भीषण आग — अफरातफरी का माहौल, लाखों का सामान जलकर खाक

मैहर (मध्यप्रदेश)। त्योहारी सीजन के बीच मैहर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पटाखे की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। धुएं के घने बादल और पटाखों के लगातार फटने की आवाज़ से लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है।
स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेराबंदी कर लिया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
रिपोर्ट — प्राइड इंडिया न्यूज़