सिंगरौली ब्रेकिंग न्यूज़

बैढ़न – माजन मोड़ चौराहे पर आटो चालकों में लात-घूंसों से भिड़ंत, यात्रियों के बीच मचा हंगामा
सिंगरौली।
माजन मोड़ मुख्य चौराहे पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सवारी बैठाने को लेकर दो ऑटो चालकों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और एक युवक को चार लोगों ने मिलकर बेरहमी से पीटा।
चौराहे पर लात-घूंसों और मुक्कों की बरसात होती रही, जबकि आसपास खड़ी पब्लिक तमाशबीन बनी रही। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगातार हमला करते रहे, जिससे चौराहे पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
मारपीट का यह पूरा वाकया किसी ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोग कह रहे हैं कि इस तरह की घटनाएं आए दिन माजन मोड़ चौराहे पर होती रहती हैं, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन और पुलिस कार्रवाई से दूर रहते हैं।
जिला ब्यूरो सिंगरौली