लासेंसधारी दुकान में कीमत से अधिक मूल्य में बेची जा रही है शराब की बोतल 

जगह-जगह  मिल रही है देशी एवं विदेशी अवैध शराब जिम्मेदार विभागों की चुप्पी और कार्रवाई पर संदेश ।

0 325

 

खमोद चन्देल की रिपोर्ट – डिंडोरी आदिवासी बाहुल्य जिला है और इसी का फायदा लाइसेंस धारी दुकानदारों के द्वारा शराब की बोतलों की अधिक कीमत लेकर ग्राहकों की जेब से डकैती की जा रही है और खुलेआम शासन प्रशासन एवं अधिकारियों के निर्देशों का धज्जियां उड़ाई जा रही है और जिले के सभी दुकानों के द्वारा खुलेआम अधिक दामों में बेची जा रही है और अधिकारी जिम्मेदार को खबर तक नहीं है कि दुकानदारों द्वारा नागरिकों की जेब से अधिक कीमत लेकर डकैती की जा रही है

 

खुलेआम जगह-जगह अवैध शराब की कारोबार

 

सूत्रों का माने तो शहर के कलेक्ट्रेट तिराहा के समीप बस स्टैंड , पेट्रोल पंप और पुरानी डिण्डोरी इलाकों में शाम डलते ही जानकारों को माने तो शहर के भीतर किराना दुकान में पान दुकानो से लेकर होम डिलीवरी तक मोटर साइकिल एवं स्कूटर राह चलते अवैध देशी विदेशी शराब की बिक्री का गौरख धंधा तेजी से फल फूल रहा है और सब नियम कानून को जेब में रखकर लाइसेंस धारी ठेकेदार नियमों का धज्जियां। उड़ते हुए खुलेआम गली-गली अवैध शराब की बोतल परोसी जा रही है आखिर यह कहां से लाई जा रही है और किसके संरक्षण में पहुंचाई रही है क्या सवाल के घेरे में है ।

 

जिम्मेदार विभाग की चुप्पी और कार्यवाही पर संदेह

आबकारी विभाग पुलिस प्रशासन की भूमिका ऑन सवाल के घेरे में है ना तो बड़े रसूखदारों की छापेमारी हो रही है ना ही किसी पर प्रकार की कार्रवाई की खबर सिर्फ दिखावे के लिए छोटे आदिवासियों पर कार्यवाही कर बाहबाही लूट रही है इस से यह संदेश गहराता जा रहा है कि कहीं यह पूरा नेटवर्क कुछ प्रभावशाली एवं रसूखदारों के संरक्षण में तो नहीं चल रहा है

पवित्र नगरी में आखिर कैसे फल फूल रहा अवैध शराब की तस्करी

 

मैया नर्मदा के 5 किलोमीटर की दूरी तक शासन ने पूर्णतया शराब बंदी की है लेकिन जिम्मेदारों के मिली भगत से ठेकेदारों एवं प्रभावशाली के संरक्षण में पवित्र नगरी में शराब का गोरख धंधा तेजी से फल फूल रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment