बकाया बोनस का भुगतान न होने पर सौपा ज्ञापन

बीना – एनसीएल बीना परियोजना में काम कर चुकी ओबी कंपनी बीजीआर डेको के कर्मचारियों के बकाया बोनस नहीं मिलने से महाप्रबंधक के नाम सौपा पत्र। महीने के अंत तक भुगतान का मिला अस्वासन।
बता दे कि गुरुवार क़ो दो पहर लगभग 12 बजे पूर्व में काम कर चुकी बीजीआर डेको कम्पनी के कर्मचारियो के बकाया बोनस नहीं मिलने से बोनस भुगतान हेतु बीना महाप्रबंधक के नाम दर्जनों कर्मचारी हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौपा है। कर्मचारी विकास, राजू, अरविन्द चौबे राकेश चौबे आदि ने बताया कि कम्पनी का काम 22 अप्रैल 2025 को समप्त हो गया है और उसी समय बताया गया था कि बोनस का भुगतान समय से कर दिया जायेगा परन्तु दिवाली का त्यौहार आ गया और हम लोगों का बोनस नहीं दिया गया है। जबकि अन्य ओबी कम्पनी बोनस भुगतान कर चुकी है। ओबी कंपनी प्रबंधन एच आर सचिन ने बताया कि इस माह के अंत तक सभी का बोनस भुगतान हो जायेगा।