सिंगरौली से बड़ी खबर — एनसीएल झिंगुरदा परियोजना में कलिंगा कंपनी की मनमानी उजागर!

ओवरलोडिंग, अवैध कोयला उत्खनन और परिवहन का खेल — प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध

0 369

 

 

सिंगरौली से रिपोर्ट। सुनिल पाण्डेय 

एनसीएल (Northern Coalfields Limited) की झिंगुरदा परियोजना में कार्यरत कलिंगा कमर्शियल कॉरपोरेशन लिमिटेड (KCCL) पर गंभीर आरोप लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, कंपनी से जुड़े विकास मिश्रा और आशीष चौबे द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए ओवरलोडिंग, अवैध मिट्टी ढुलाई और कोयला परिवहन का कार्य धड़ल्ले से कराया जा रहा है।

 

सूत्र बताते हैं कि होलपैक सावेल की जगह टिपर और पीसी मशीनों से अवैध रूप से कोयले की ढुलाई की जा रही है। जो कार्य एनसीएल को करना चाहिए, उसे अब कलिंगा कंपनी अपने स्तर पर कर रही है। इस पूरे प्रकरण में एनसीएल प्रबंधन की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।

 

जानकारी के मुताबिक, झिंगुरदा क्षेत्र में टिपर वाहनों से ओवरलोड मिट्टी ढुलाई की जा रही है, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हो रहा है। वहीं, कोयला परिवहन भी बिना अनुमति और नियमों के विपरीत ढंग से संचालित किया जा रहा है।

 

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह पूरा खेल प्रबंधन और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है। क्षेत्र के मजदूरों और स्थानीय नागरिकों ने इस अवैध गतिविधि की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

 

📍 जिला ब्यूरो – सिंगरौली

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment