भारतीय किसान संघ तहसील बजाग का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

0 294

 

 

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

 

 

महाकौशल प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ

 

*डिंडोरी:* जिले के किसानों को सक्षम बनाने के और संघ के रीति नीति,कार्य पद्धति एवं संघ के उत्सव पर महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जी ने प्रशिक्षण वर्ग में विस्तृत जानकारी दिया भारतीय किसान संघ डिंडोरी का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कृषि उपज मंडी गोरखपुर बजाग तहसील में आयोजित हुआ।

 

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की पूजा अर्चना से शुरू हुआ। महामंत्री प्रहलाद पटेल ने ग्राम,तहसील,जिला,प्रांत, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर संघ के कार्य करने की संरचना बताई और किसानों को काम करने की जानकारी दी गई।

 

जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने कार्यक्रम में किसानों को डिण्डौरी जिला मे जो कार्य हुए है उस पर विस्तार से जानकारी दिया और आगे ग्राम समिति बनाने को लेकर कहा। जागरूक होना आवश्यक है। और कोदो कुटकी के संबंध मे पंजीयन कराकर पंजीयन केंद्र मे विक्री करने को कहा।

 

प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जी,जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू,जिला उपाध्यक्ष भान सिंह मरकाम,बजाग तहसील अध्यक्ष आसाराम यादव,मनोज जैतवार, ग्राम समिति के अध्यक्ष,मंत्री और सदस्य 15 ग्राम के उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment