सौसर में प्रॉपर्टी डीलर पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

संवाददाता- निलेश कलसकर
पांढुरना जिले के सौसर में एक प्रॉपर्टी डीलर पर एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने जांच के बाद रविवार शाम को मामला दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है।
घटना के विवरण :–
आरोपी मारोती लोनारे पर आरोप है कि उसने शनिवार शाम को महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की।
महिला के शोर मचाने पर पास के ऑफिस में काम कर रहे कर्मचारी भी वहां पहुंचे और आरोपी के साथ धक्का-मुक्की की।
महिला के पति को फोन कर घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद वे घर पहुंचे और आरोपी के साथ विवाद हुआ।
कार्रवाई :–
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मारोती लोनारे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज किया है।
आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसे पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।
पुलिस की जांच :–
थाना प्रभारी रूपलाल उईके के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
पुलिस आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।