लाड़ली बहनों को ₹1250 देकर जेब से ₹5000 निकाल रही है सरकार!” — सिहावल में कमलेश्वर पटेल का बड़ा हमला!

0 660

 

📍सीधी / सिहावल से सूरज केवट की रिपोर्ट — प्राइड इंडिया न्यूज़

 

सिहावल के तितली गांव में जनसभा के मंच से गरजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल!

सरकार पर किया सीधा वार — बोले,

👉 “मुख्यमंत्री एक हाथ से लाड़ली बहनों को ₹1250 दे रहे हैं,

और दूसरे हाथ से बिजली, गैस, पेट्रोल-डीजल के नाम पर ₹5000 निकाल रहे हैं!”

 

कमलेश्वर पटेल ने कहा —

“हर घर में बिजली का बिल ₹5000 से कम नहीं,

महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है!”

 

भाजपा की विकास दर पर तंज कसते हुए बोले —

👉 “जो सोना दस साल पहले ₹10,000 का था,

आज ₹1,30,000 में मिल रहा है — यही है भाजपा का विकास मॉडल!”

 

भीड़ ने तालियों और नारों से किया स्वागत —

“कमलेश्वर पटेल ज़िंदाबाद… भाजपा सरकार जवाब दो!”

 

🟥 कमलेश्वर पटेल का ये बयान सिहावल की राजनीति में नया तूफ़ान ला गया है।

 

🟢 प्राइड इंडिया न्यूज़ — हर सच, जो आप जानना चाहें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment