दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान अंतर्गत ग्राम करकोसा के पशुपालकों से किया गया गृह भेट 

पशुपालकों को पशु पोषण पशु स्वास्थ्य के सम्बन्ध में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी 

0 254

 

पशुपालकों को पशु पोषण पशु स्वास्थ्य के सम्बन्ध में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

 

सिंगरौली 07 अक्टूबर 2025

 

02 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2025 तक पूरे प्रदेश के समस्त जिलों में “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” प्रारम्भ चलाया जा रहा है। प्रदेश में दुग्धोत्पादन के लक्ष्य को दोगुना करने हेतु शासन द्वारा इस महत्त्वाकांक्षी अभियान को 3 चरण में क्रियान्वित किया जाएगा। इस अभियान अन्तर्गत पशुपालन विभाग के अमले एवं मैत्री कार्यकर्ताओं द्वारा पशुपालक को गृह भेंट देकर पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं पशु प्रजनन (नस्ल सुधार) हेतु जागरूक किया जाएगा। उक्त अभियान के प्रथम चरण अंतर्गत 10 एवं 10 से अधिक गाय/भैंस वंश के पशु पालक को सम्मिलित किया गया है। इस चरण का शुभारम्भ 02 अक्टूबर 2025 से ग्रामसभाओं में ग्रामवासियों को जानकारी प्रदान कर किया गया एवं 3-9 अक्टूबर 2025 के मध्य गृह भेंट किया जा रहा है।

 

इसी संदर्भ में आज जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर द्वारा ग्राम करकोसा का भ्रमण किया गया । भ्रमण के दौरान गृह भेट कर पशुपालकों को अभियान के बारे में जानकारी दी गई

। साथ ही पशुपालकों को पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य ,नस्ल सुधार के संबंध में आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया गया । इस दौरान खाद्य ई केवाईसी समग्र ई केवाईसी जिन हितग्राहियों की शेष रह गई थी उनसे संपर्क कर ईकेवाईसी करवाने हेतु प्रेरित किया गया। भ्रमण के दौरान पशु चिकित्सा विभाग से पशु मैत्री गौ सेवक ग्राम पंचायत स्टाफ उपस्थित रहे।

जिला ब्यूरो सिंगरौली

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment