नशा व्यापारियों पर सीधी पुलिस का प्रहार — दो युवक 200 शीशियाँ नशीली सिरप के साथ गिरफ्तार, स्कूटी जप्त

सीधी।
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना जमोड़ी पुलिस ने नशे के अवैध व्यापार पर निर्णायक कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति स्कूटी से नशीली कोडिनयुक्त कफ सिरप लेकर पड़रा बाईपास के पास बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और स्कूटी पर सवार दो युवकों —
1️⃣ साहिल खान पिता सुल्तान खान उम्र 25 वर्ष
2️⃣ हर्षित सोनी पिता दिनेश सोनी उम्र 19 वर्ष
(दोनों निवासी थनहवा टोला, थाना कोतवाली सीधी) को पकड़ा।
तलाशी में एक प्लास्टिक बोरी से 200 शीशियाँ ऑनरेक्स कफ सिरप (कोडिनयुक्त) बरामद हुईं। बरामद सिरप की कीमत लगभग ₹40,300 एवं स्कूटी की कीमत ₹70,000 आँकी गई। पुलिस ने नशीली सिरप और स्कूटी को विधिवत जप्त कर थाना लाया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उन्हें वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सउनि गोविंद लाल, प्र0आर0 महेंद्र पाटले, आर0 नीरज पारासर, अंकित सिंह, के.पी. सिंह, अभिषेक तेंदुलकर एवं मानेंद्र शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही
📌 विगत एक माह में सीधी पुलिस की नशा विरोधी निर्णायक कार्यवाहियाँ
पिछले एक माह में सीधी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सशक्त अभियान चलाया है। इस दौरान लगभग 25 किलो गांजा, 235 सीसी कोडिनयुक्त सिरप, एक ट्रक में भरी लाखों की अवैध शराब और 200 शीशियाँ नशीली सिरप बरामद की गई हैं। कई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
इस अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगाना और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाना है। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
👮♂️ पुलिस का संदेश:
“नशे से दूर रहें, स्वस्थ जीवन अपनाएँ — सीधी पुलिस आपके सहयोग से जिले को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”