मंदिर, स्कूल और मदिरा की दुकान चल रहा साथ साथ 

0 390

बीना – स्थानीय चौकी क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर मंदिर, स्कूल और मदिरा कुछ ही दुरी पर साथ साथ चल रहा। नियमो क़ो नजर अंदाज कर चलाया जा रहा देशी शराब की दुकान। ग्रामीणों में फ़ैल रहा असंतोष।

बता दे कि पिछले लगभग तीन माह से राष्ट्रीय राजमार्ग वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग से लगभग दस मीटर की दुरी पर धड़ले से देशी शराब एवं चीखने की दुकान चलाये जा रहे। बताया जा रहा है कि लोग सड़क पर वाहन खड़ा कर शराब का सेवन करते है वहीँ कुछ ही दुरी पर प्राचीन शिव मंदिर कोहरौल एवं प्रार्थमिक विद्यालय भी स्थित है। शासन के अनुसार शराब की दुकान राष्ट्रीय राजमार्ग से पांच सौ मीटर दूर और स्कूल एवं धार्मिक स्थल से लगभग दो सौ मीटर की दुरी पर होना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि दुकान गलत जगह है इससे हादसे की सम्भावना ज्यादा है। तो वहीँ महिलाओ में असंतोष व्याप्त है। जो एक जाँच का विषय है। आबकारी इंस्पेक्टर सोनभद्र ने बताया कि शराब की दुकान मंदिर, स्कूल एवं मार्ग से दुरी नाप कर एवं एसडीएम दूधी के परमिशन से खोला गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment