नए कलेक्टर ने संभाला सिंगरौली का कार्यभार
📰 प्राइड कदम | दिनांक: 04
अक्टूबर 2025
नए कलेक्टर ने संभाला सिंगरौली का कार्यभार
सिंगरौली। जिले को नया प्रशासक मिल गया है। शनिवार को आईएएस गौरव बैनल (2016 बैच) ने सिंगरौली कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण के मौके पर जिला कलेक्ट्रेट में विभागीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों ने जिले की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों और मौजूदा चुनौतियों की जानकारी नए कलेक्टर को दी।
आईएएस गौरव बैनल ने पदभार संभालने के बाद कहा कि वे शासन की योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू करने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सिंगरौली की जनता को नए कलेक्टर से प्रशासन में नई ऊर्जा और विकास की नई गति की उम्मीदें हैं।
📍सिंगरौली से सुनील पांडे की रिपोर्ट
अक्टूबर 2025