सेवा पखवाड़ा का समापन समारोह संपन्न

0 254

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट 

शहपुरा।

मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में सेवा पखवाड़ा का समापन समारोह बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, प्राध्यापकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समारोह के प्रारंभ में सभी ने महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाने तथा आमजन को प्रेरित करने हेतु शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंतर्गत “स्वदेशी अपनाओ-देश बचाओ” का संदेश देते हुए जनजागरूकता रैली भी निकाली गई।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. स्वीटी यादव के मार्गदर्शन में किया गया। इस समापन समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. एल. एन. साहू ने सक्रिय भूमिका निभाई तथा सहयोगी प्राध्यापक डॉ. अनिल झारिया, डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. परमेश साकेत, डॉ. आलोक डहरिया, डॉ. सी. एल. रैदास, डॉ. राजू रैदास, डॉ. नीरज गुप्ता एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र नागले की विशेष उपस्थिति रही।

सहायक प्राध्यापकों में डॉ. नेहा चौहान, डॉ. वीना शिवहरे, भगवत सिंह धुर्वे, पी. एस. वरकड़े, श्रीराम ठाकुर, डॉ. शालिनी धुर्वे, डॉ. कल्पना सागर, डॉ. ज्योति त्रिपाठी, डॉ. टी. पी. साहू, डॉ. संगीता श्याम, डॉ. जागृति परिहार, डॉ. दीप्ति मिश्रा, डॉ. निहारिका सेंगर, डॉ. पापरी कर्माकर, डॉ. शिवपाल पटेल, डॉ. रश्मि चक्रवर्ती एवं डॉ. सुषमा मिश्रा उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त चतुर्थ श्रेणी स्टाफ से कैलाश भवेदी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वॉलंटियर्स छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम में रोचकता का वातावरण बना दिया।

निश्चित रूप से यह आयोजन समाज में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सेवा भाव के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment