सुबह सवेरे ताजा समाचार दर्शन

0 272

 

संपादक- आर. डी.पांडेय के साथ नेशनल ब्यूरो चीफ- राकेश शर्मा

 

⛔👉जिला मुख्यालय सीधी से 10 किलोमीटर की दूरी कुचवाहीं से लगे जनकपुर गांव के पहाड़ से सागौन की लकड़ी की अवैध तस्करी में लोगों की पहचान होने के बाद भी जंगल विभाग कर रहा कार्यवाही से परहेज।

 

⛔👉शारदीय नवरात्रि का आज आठवां दिन, दुर्गा अष्टमी इस दिन की जाती है महागौरी की पूजा आराधना।

 

⛔👉रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि युद्ध महीनों में नहीं घंटों और सेकंडों में मापा जाता है।

 

⛔👉एशिया कप क्रिकेट में भारत के ऐतिहासिक जीत पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी द्वारा बधाई नहीं दिए जाने पर भाजपा ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया।

 

⛔👉भारत भूटान के बीच पहली बार चलेगी ट्रेन, प्रोजेक्ट को मंजूरी।

 

⛔👉पाकिस्तान सरकार के खिलाफ पीओके में हजारों लोगों का प्रदर्शन, 2 की मौत, 22 अन्य घायल।

 

⛔👉अंडमान में OIL को मिला प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार, भारत की 88% तेल आयात निर्भरता होगी कम।

 

⛔👉कनाडा का बड़ा एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी समूह घोषित किया।

 

⛔👉 अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नया धमाका करते हुए अब फिल्मों पर भी लगा दिया 100% टैरिफ, भारत पर भी पड़ेगा असर।

 

⛔👉बेंजामिन नेतन्याहू ने कतर के PM से मांगी माफी, व्हाइट हाउस से लगाया फोन।

 

⛔👉अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की हमास को सीधी धमकी।

 

⛔👉पाकिस्तान हैंडलर्स से संपर्क, लागू करना चाहते थे शरीय उत्तर प्रदेश ATS के हत्थे चढ़े चार संदिग्ध।

 

⛔👉एशिया कप जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई, लिखा- ‘क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर’।

 

⛔👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए सरकार में है।

 

⛔👉महाराष्ट्र में बाढ़-बारिश से 5 जिलों में 10 की मौत,उत्तर भारत के 8 राज्यों से मानसून विदा; MP-गुजरात में बारिश की संभावना।

 

⛔👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया सरकार और संगठन को मिलकर चलने का संदेश, दिल्ली बीजेपी दफ्तर के उद्घाटन के मौके पर किया आह्वान।

 

⛔👉BJP ने सौरभ भारद्वाज पर साधा निशाना कहा- दो कौड़ी का नेता, सूर्य कुमार यादव पर दिया था आपत्तिजनक बयान।

 

⛔👉बिहार चुनाव को लेकर 30 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट होगी जारी, 7.24 करोड़ मतदाता, 22 लाख मृतक के नाम हटाए जाएंगे।

 

⛔👉प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी को दी 7 दिन की मोहलत, नहीं तो करेंगे 500 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा।

 

…………*खेल समाचार*…………

 

⛔👉🏏एशिया कप क्रिकेट चैंपियन बनने के बाद भारत में जश्न का माहौल।

 

⛔👉🏏वरुण चक्रवर्ती ने चाय का CUP दिखाकर पाकिस्तानियों के लिए मजे, पोस्ट देख इंडियन फैंस की छूटी हंसी।

 

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो*

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment