बिठौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 4 महीने से बंद — प्रसव पीड़ित महिलाओं की जान पर बन आई

0 141

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ :ब्यूरो रिपोर्ट सीधी (मध्य प्रदेश)

 

सीधी/सिहावल। विधानसभा सिहावल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बिठौली का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिछले 4 महीनों से पूरी तरह ठप्प पड़ा हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह केंद्र क्षेत्र का सबसे बड़ा स्वास्थ्य केंद्र था, लेकिन डॉक्टर और नर्सों के ट्रांसफर के बाद से अब तक नई पदस्थापित स्टाफ ने ज्वाइन ही नहीं किया।

 

नतीजा यह है कि आसपास के गाँवों की आम जनता को अमिलिया, सिहावल या जिला चिकित्सालय का रुख करना पड़ रहा है। खासतौर पर प्रसव पीड़ित महिलाओं को सड़क मार्ग से दूर अस्पताल ले जाना पड़ता है, जिससे जच्चा और बच्चा दोनों की जान पर खतरा मंडराता है।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की मनमानी और जनप्रतिनिधियों की बेरुखी के कारण क्षेत्र की जनता भयंकर परेशानी झेल रही है। लोगों का कहना है कि बिठौली का यह केंद्र अब राजनीति का शिकार हो गया है, मगर भुक्तभोगी तो यहाँ की आम जनता ही हो रही है।

 

स्थानीय जनमानस की मांग है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल के प्रभारी बीएमओ राम भूषण पटेल इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेकर तत्काल डॉक्टर और नर्स की नियुक्ति सुनिश्चित करें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment