मैया अभियान में पुलिस विभाग की सहभागिता ” स्वच्छ घाट -स्वच्छ नर्मदा 

0 148

 

 

डिंडोरी खमोद चन्देल की रिपोर्ट – नर्मदा घाटों की स्वच्छता के लिए 3 वर्षो से अनवरत चल रहे ” मैया अभियान ” अंतर्गत इस बार पुलिस विभाग का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। रविवार प्रातः 7 बजे पुल समीप शंकर घाट में पुलिस विभाग ,सरकारी कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सयुक्त रूप से सेवादारों के रूप में घाटों में फैले प्लास्टिक ,काँच की बोतल ,गंदे कपड़े , प्रदुषित सामग्री को उठाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान लगभग 2 ट्राली प्रदूषण उठाया गया। रविवार को स्वच्छता सेवा में प्रमुख रूप एसडीओपी बजाग विवेक कुमार गौतम एवं थाना कोतवाली डिंडोरी टी आई दुर्गा प्रसाद नगपुरे का सराहनीय योगदान रहा। स्नान कर रहे लोगो को घाटों को स्वच्छ रखने एवं मंजन ,सोडा ,साबुन का नर्मदा जल में उपयोग न करने की सलाह दी गई। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया – “नर्मदा जल निर्मल बहे , जीवन दे अपार । माँ के चरणों मे मिले, सुख -शांति अपार । इस दौरान सेवादार डॉ संतोष परस्ते, आर पी कुशवाहा ,शाहिद खान, जितेन्द्र दीक्षित , मनोज चौकसे ,गणेश गवले , रामविशाल मिथलेश , आशीष शिवात्री, ओमवीर जाट , भागवत यादव , आशीष तिवारी , आदिल खान , याथार्त यादव, अवध गोहिया ,संतोष परमार ,महेंद्र उचेहरा उक्त सभी नियमित सेवादारों ने अपना श्रम माँ रेवा को समर्पित कर संकल्प लिया ” मैया अभियान चलता रहे ” ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment