जिले में आयोजित हुई मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता परीक्षा

0 147

 

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी : रिपोर्ट शाहिद खान

 

27,000 से अधिक नवसाक्षर हुए शामिल

 

 

प्रदेश में साक्षरता दर बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार के निर्देशानुसार संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें नवसाक्षरों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

 

जिला कलेक्टर एवं सी.ई.ओ. जिला पंचायत के मार्गदर्शन में और राज्य शिक्षा केन्द्र के दिशा-निर्देश अनुसार यह परीक्षा जिले के सभी विकासखण्डों में संचालित की गई। परीक्षा में दूरदराज और वनांचल क्षेत्रों के लोग भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। जिला जेल सीधी में भी परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 35 बंदी शामिल हुए।

 

परीक्षा के लिए जिले के समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों को परीक्षा केंद्र के रूप में निर्धारित किया गया था। शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं और अक्षर साथियों के सहयोग से परीक्षा का पर्यवेक्षण और मूल्यांकन संपन्न कराया गया।

 

परीक्षा प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की गई, जिसकी अवधि 3 घंटे थी। नवसाक्षरों ने अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा में भाग लिया। जिन नवसाक्षरों ने पढ़ना, लिखना और बुनियादी संख्यात्मकता में 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त किए, उन्हें “नीड टू इम्प्रूवमेंट” श्रेणी में रखा गया और आगामी परीक्षाओं में पुनः शामिल किया जाएगा।

 

इस अवसर पर डाइट प्राचार्य, डाइट के व्याख्याता, सभी विकासखण्डों के प्रभारी, जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखण्डों के बी.आर.सी., बी.ए.सी., सह समन्वयक साक्षरता एवं जन शिक्षकों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और परीक्षा संचालन की व्यवस्था का सफलतापूर्वक मूल्यांकन किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment