भाकपा माले ने काको बाजार में की प्रतिवाद सभा

0 238

 

काको (जहानाबाद)। भाकपा माले ने काको बाजार में प्रतिवाद सभा आयोजित की, जिसमें बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सब्जी विक्रेताओं और दुकानदारों ने भाग लिया।

 

सभा को संबोधित करते हुए घोसी के विधायक रामवली यादव ने कहा कि सब्जी विक्रेता मो. मोहसिन से चुंगी बसूलने वाले विक्की कुमार ने पंद्रह रुपये की मांग की थी। इस पर मोहसिन ने कहा कि अभी दस रुपये ले लीजिए, बाकी पाँच रुपये बाद में दे दूंगा। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया।

 

आरोप है कि विक्की कुमार ने मामूली कहासुनी के बाद मोहसिन को लात-घूसों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान मोहसिन की छोटे भाई की पत्नी ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई। वहीं बाजार में मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।

 

मो. मोहसिन पखनपुरा गांव के निवासी थे और खेती-किसानी कर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

 

विधायक रामवली यादव ने सभा में मांग रखी कि –

मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।

आरोपी विक्की कुमार को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

सभा में लोगों ने एकजुट होकर न्याय की मांग उठाई।

– नवीन कुमार, संवाददाता, पटना (बिहार)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment