नवरात्रि में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग

वनांचल समाचार पत्र- निलेश कलसकर
पांढुरना : आगामी नवरात्रि त्यौहार को देखते हुए श्री राम सेना ने पांढुरना में खुले में मांस और मछली की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने आज कलेक्टर महोदय को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया है कि 22 सितंबर से शुरू हो रहा नवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। पांढुरना बाजार, गोटमार पुलिया और बस स्टैंड जैसी जगहों पर खुले में बिकने वाले मांस और मछली से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। संगठन ने मांग की है कि नवरात्रि के नौ दिनों तक इन वस्तुओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए। ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष राहुल बालपांडे, उपाध्यक्ष नरेश चौधरी, दुर्गा वाहिनी जिलाध्यक्ष मीनाक्षी ओरिया, सतनाम भादा, कृष्णा निखाड़े, हर्षद वघाले, साहिल कथूरिया, मनोज बेलखडे, नितिन घाटोडे, ललित बालपांडे, दिपक भांगे, वीरेंद्र इरपाची, हेमराज कोरडे सहित अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित थे।