आम आदमी पार्टी ने चलाया चिपको आंदोलन, आदिवासी विस्थापितों संग किया प्रदर्शन

0 2,834

सिंगरौली।
आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं जिले की लोकप्रिय महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल के नेतृत्व में तथा जिला अध्यक्ष रतीभान प्रसाद की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत मझौली पाठ के वासी वेरदहा में चल रही अंधाधुंध जंगल कटाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

“जल-जंगल-जमीन बचाओ, पर्यावरण बचाओ, आदिवासी बचाओ” के नारे के साथ आयोजित इस आंदोलन में विस्थापित आदिवासी परिवारों ने पेड़ों को राखी बांधकर चिपको आंदोलन की तर्ज पर कंपनी एवं सरकार को चेतावनी दी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और अडानी समूह पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि—“सर कटे तो कटे, वृक्ष ना कटे।”

प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार के “एक वृक्ष माँ के नाम” जैसे नारे खोखले साबित हो रहे हैं, क्योंकि एक ओर जनता को संदेश दिया जा रहा है और दूसरी ओर हजारों वृक्ष अडानी के नाम काटे जा रहे हैं।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार शाह, संयुक्त सचिव हीरमनिया सिंह, मझौली पाठ की सरपंच चंदा पनिका, मंडल अध्यक्ष मोतीलाल मेश्राम, लांघडोल-बिंदुल के मंडल अध्यक्ष रामचंद्र यादव, संयुक्त सचिव युथ जिला उपाध्यक्ष मोहित सिंह चंदेल, मंडल उपाध्यक्ष हरिचरण सिंह, दीनबंधु साकेत, विकास कुमार मिश्रा, रमेश कुमार साकेत, मनोहर सिंह, मोहन सिंह, अनिल कुमार शाह, पतिराज पनिका, मान सिंह, रामबहोर सिंह, भाईलाल पनिका, उमेश कुमार बसल, उमेश कुमार पनिका, रामपाल खैरवार, हरमंगल सिंह, सोनमती सिंह खैरवार और रामसुंदर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी ने साफ किया कि यदि जल-जंगल-जमीन की अंधाधुंध लूट बंद नहीं हुई तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment