सिंगरौली जिले में रेत से लोड अवैध टैक्टर जप्त,पुलिस टीम को देख कर ड्राइवर टैक्टर छोड़ कर भागा,

0 236

सिंगरौली जिले में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन जारी है। माड़ा पुलिस ने गहीदार गांव के पास मयार नदी से अवैध रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। जब्त रेत और ट्रैक्टर की अनुमानित कीमत चार लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ग्राम गहीदार में मयार नदी से ट्रैक्टर्स से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर प्रधान आरक्षक धीरेंद्र पटेल, बरेंद्र बिंद और आरक्षक राजकुमार सिंह की एक टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।

ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भागा

टीम जब मौके पर पहुंची, तो उन्हें नीले-सफेद रंग का एक बिना नंबर का ट्रैक्टर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया।

पुलिस ने खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जब्त ट्रैक्टर और रेत की बाजार कीमत लगभग चार लाख रुपए है।

जिले के बैढ़न और जियावन थाना क्षेत्रों में भी रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस टीम और खनिज विभाग ऐसे मामलों में बहुत कम कार्यवाही करता है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment