समस्त अहीर महासभा विकासखंड समनापुर का सामाजिक बैठक हुआ संपन्न 

0 287

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट 

डिंडोरी जिला क्षेत्र अंतर्गत मंडल समनापुर में समस्त अहीर महासभा विकासखंड समनापुर में यादव समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम भगवान राधाकृष्ण जी की चलचित्र पर पूजन/अर्चन कर बैठक का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात जिला कमेटी से आए हुए अथिति व मंडल अमरपुर से उपस्थित अथितियों का पुष्पगुच्छ / तिलकवंदन से स्वागत किया गया । इसके पश्चात पूर्व में यादव समाज की रैली जो कि डिंडोरी में निकाला गया था उसमें जो प्रतिभागी नृत्य मंडली के रूप में अपना प्रदर्शन किए थे उनको आज की बैठक में प्रशस्ति पत्र देते हुए तथा उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गई । इसके साथ ही मंडल समनापुर में रिक्त पद हेतु ब्लॉक सचिव के लिए वेद प्रकाश यादव ( ग्राम झांकी ) , सह सचिव के लिए कुंदन यादव ( समनापुर ) तथा मीडिया प्रभारी हेतु कोमल यादव ( सिमर्धा ) को चयनित कर कार्यभार सौंपा गया । इस दौरान समस्त अहीर महासभा जिला डिंडोरी के जिला अध्यक्ष रोहित यादव , सचिव राजाराम यादव , समनापुर मंडल के अध्यक्ष भारत यादव इसके साथ ही अमरपुर मंडल अध्यक्ष , शाहपुर मंडल अध्यक्ष , जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य , ब्लॉक कार्यकारिणी समिति के सदस्य तथा मंडल समनापुर व अमरपुर के स्वजाति बंधु उपस्थित रहे ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment