विधायक विजय चौरे के ज्ञापन से बोहखलाएं सत्ताधारी और भुमाफिया

0 352

विधायक विजय चौरे के ज्ञापन से बोहखलाएं सत्ताधारी और भुमाफिया

 

सौसर के सत्ताधीश नेता और भुमाफिया कभी नहीं चाहते की सौसर और पांढुरना की जनता के लिए अच्छी और सुविधाजनक जगह पर कलेक्टर कार्यालय का निर्माण हो।

 

क्योंकि पूर्व में ही सत्ताधीश नेताओ द्वारा और अवैध प्लाटिग करने वालो के व्दारा वरुड अमरावती रोड पर जमीनें खरीदी गई थी और अवैध प्लाटिग लेआउट डाला गया था इसलिए कलेक्टर कार्यालय को पांढुरना से लगभग 03 किलोमीटर दूर अपनी निजी भूमि के भाव में बढ़ोतरी हेतु कलेक्टर कार्यालय को वरुड रोड पर चिन्हित कर रहे है इन्हे जनता को होने वाली समस्यायों से कोई सरोकार नहीं इनका मकसद केवल अपनी निजी भूमि का भाव बढ़ाना हैं।

 

सौसर के नेताओ ने न तो सौसर को जिला बनने दिया और अब सौसर पांढुरना वासियों के सुविधानुसार कलेक्टर कार्यालय भी नही बनने दे रहे है क्षेत्रवासियो के जीवन से छेड़खानी कर दूसरी बार बहुत बड़ा पाप कर रहे है जिसका खामियाजा भी जनता के व्दारा सूत समेत वापस देने के आसार है।

 

कांग्रेस विधायक विजय चौरे जी द्वारा यह ज्ञापन जैसे ही दिया गया तुरंत ही विरोध के स्वर उठने लगे नेता लोगो को भेज कर ज्ञापन सौंपने लगा रहे हैं।

 

विधायक विजय चौरे जी और कांग्रेस द्वारा ड्राइटेक कंपनी से लेकर मोरडोंगरी तक की भूमि जो शासन और जनता के सुखसुविधा के अनुकूल हो वहां पर कलेक्टर कार्यालय का निर्माण करने की मांग की है क्योंकि निजी भूमि को भी कलेक्टर भूमि अधिग्रहण कानून के अंतर्गत निजी भूमि की निर्धारित राशि भूमि मालिक को प्रदान कर उपयोग में ला सकते है।

 

पांढुरना के बीच में ही कृषि उपज मंडी की लगभग 04 से 05 एकड़ की भूमि है जिसके समीप ही रेलवे स्टेशन,अस्पताल,बस स्टैंड सभी सुखसुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद नेता कलेक्टर कार्यालय को वरुड रोड पर ही ले जाना चाहते है जबकि इस रोड पर स्थित रेलवे फाटक लगभग 40 बार बंद होता हैं जिससे क्षेत्र की जनता को असुविधाएं होगी।

 

सौसर क्षेत्र के ग्राम सवरनी,वैरागढ़,रंगारी से वरुड रोड लगभग 70 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है तब इस क्षेत्र के ग्रामिणो हेतु छिंदवाड़ा जिला ही ठीक था अब पांढुरना जिला बन गया है कम से कम कलेक्टर ऑफिस तो ग्रामीणों को नज़दीक मिले महाराष्ट्र बॉर्डर पर बना देने से आम आदमी क़ो कितनी परेशानी का सामना करना होगा बूढ़े,बुजुर्ग,माताएं-बहनें,बेटियां अकेले कैसे इतने दूर जाएंगे?

 

विधायक विजय चौरे जी द्वारा पांढुरना और सौसर दोनो क्षेत्र के लोगो को परेशानी न हो इस लिए यह ज्ञापन सौंपकर प्रस्ताव रखा गया था। या तो ऐसा भी हो सकता है कि वर्तमान मे जहां कलेक्टर कार्यालय है उसी जगह पर नया कलेक्टर कार्यालय हो और कृषि मंडी को वरुड रोड पर शिफ्ट किया जाये जिससे किसानों को और भी सुविधा मिल सकती है किसान अपनी फसल पांढुरना के मंडी मे या सिधे महाराष्ट्र के मंडियों मे भी लेजाकर बेच सकता है.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment