वीर शहीद कमलेश यादव के आदम कद प्रतिमा का अनावरण 

0 286

वीर शहीद कमलेश यादव के आदम कद प्रतिमा का अनावरण

 

घोसी (जहानाबाद) प्रखंड क्षेत्र के भखरा गांव में वीर शहीद कमलेश यादव के आदम कद प्रतिमा का अनावरण सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया , इस दौरान उनके प्रतिमा का अनावरण जहानाबाद के सांसद डॉ सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने की, जवकी मौके पर घोसी के पूर्व विधायक राहुल शर्मा, जहानाबाद विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, भाजपा ने अवधेश शर्मा, पुर्व जिला परिषद अनुज प्रसाद निराला, नंदकिशोर यादव, नगीना यादव, सतेन्द्र यादव समेत कई गणमान्य लोगों ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, इस अवसर पर सांसद डॉ, सुरेंद्र यादव ने कहा कि स्व, कमलेश यादव एक बीर सपुत थे जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपनी सर्वोच्च बलिदान दिया उन्होंने शहीद बीर सपुत को नमन किया, वहीं पुर्व विधायक राहुल शर्मा ने कहा कि अमर शहीद वीर कमलेश यादव एक महान देश भक्त थे, जिन्होंने देश की परिसंपत्तियों को रक्षा के साथ देश की हिफाजत की और स्वतंत्र भारत को एकता व अखंडता के लिए अपनी सर्वोच्च बलिदान दिया इस दौरान उन्होंने उनके माता-पिता को भी नमन किया और कहा कि धन्य है वो माता पिता जिन्होंने ऐसे वीर सपूत को जन्म दिया, इस अवसर पर राजद नेता रमेश यादव, जदयू नेता राजीव नयन उर्फ राजू सिंह, बिहारी बाबू,पवन चंन्द्रवशी समेत कई गणमान्य लोग मौके पर मौजूद थे

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment