भारतीय किसान संघ जिला पांढुरना के व्दारा मुख्यमंत्री मोहन यादवजी के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
भारतीय किसान संघ जिला पांढुरना के व्दारा मुख्यमंत्री मोहन यादवजी के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

वनांचल समाचार जिला ब्युरो निलेश कलसकर
पांढुरना- भारतीय किसान संघ जिला पांढुरना के व्दारा मुख्यमंत्री मोहन यादवजी के नाम तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकूर को सौपा ज्ञापन जिला पांढुरना श्रेत्र के किसानों को हो रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराने के लिये ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के मुखिया के समक्ष रखी अपनी समस्या यह रही किसानों की मुख्य मांग विनम्र अनुरोध है कि, जिला पांढुर्णा, मध्यप्रदेश के किसानों कि निम्नांकित समयाओं से अवगत किया जा रहा है।
1.भुली जलाशय के प्रभावितों को मोरडोंगरी गाईडलाईन के हिसाब से सभी को एक जसा मुआवजा प्रदान करना।
2.भुली जलाशय के प्रभावितों के विस्थापन एवं पूनर्वसन हेतु मोरडोंगरी हाईवे किनारे पूनर्वसन अनिवार्यताः करना।
3.जिन किसानों कि जमीन शेष बच रही है, उन्हे सिंचाई हेतु बिजली एवं खेत में आवगमन हेतु रास्ते का निर्माण आवश्यक रूप से किया जाना चाहिए।
4. खाद बिज कि कम आपुर्ति होने से किसानों को खेती किसानी में समस्या का सामना करना पड रहा है, जिसका त्वरीत निराकरण किया जाना आवश्यक है।
5. पांढूणों जिले के ग्रामिण क्षेत्र में बिजली के घरेलु बिजली बिल अधिक बढाकर आ रहे है. जिसका निराकरण किया जाना आवश्यक है।
6. मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफि योजना सत्र 2023 में किसानों का ऋण अभी तक माफ नही किया गया है, जो कि माफ किया जाना आवश्यक है।
7. सत्र 2023-24 खरीफ / रबी एवं सत्र 2024-25 खरीफ / रबी में फसलो कि नुकसानी दई थी, जिसके मुआवजे की राशि किसानों को अभी तक प्राप्त नहीं हुई है जिसे त्वरित रूप से माफ किया जाना आवश्यक है।
8. किसानों व्दारा फसल बिमा योजना के लिए फसल बिमा किया था, उन किसानों को अभी तक फसल बिमा योजना का लाभ प्राप्त नही हुआ है।
9. हिवरा सेनाडवार के जलाशय कि दिवालों पर पेड उग रहे है, जिससे कि भविष्य में जलाशय कि दिवारो में दरार आने का खतरा बढ रहा हैं। एवं साथ हि नहर कि सफाई को अक्टोंबर माह में किया जाए ताकि किसानो को साफ पानी मिल सके।
माननीय मुख्यमंत्री महोदयजी से विनम्र अनुरोध है कि जिला पांढुर्णा, मध्यप्रदेश के किसानों निम्नांकित समस्याओं का त्वरीत निराकरण किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाहि करने का करें।
“भारतीय किसान संघ पांढुर्णा एवं समस्त किसान आपके सदैव आभारी रहेगे।
ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय किसान संघ जिलाअध्यक्ष श्री राजकुमार जैस्वालजी, निरज दुबेजी, उमेश खोडेजी, निलेश कलसकर जी, एव भारतीय किसान संघ के सभी पदाधिकारी सदस्य एव बढी संख्या मे श्रेत्र के किसान उपस्थित रहे