बजाग पुलिस ने स्थाई वंरेटी को उरला रायपुर से पकड़ कर जे एफ सी न्यायालय में किया पेश

0 459

बजाग पुलिस ने स्थाई वंरेटी को उरला रायपुर से पकड़ कर जे एफ सी न्यायालय में किया पेश

 

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी के संबंध में विशेष अभियान के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डिंडोरी के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डिंडोरी एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस बाजाग के मार्गदर्शन पर माननीय न्यायालय डिंडोरी के प्रकरण क्रमांक 582/21 धारा 294,323,324,506,353,186 ताहि के मामले में वर्ष 2021 से लगातार फरार चल रहे स्थाई वारंटी एवं माननीय न्यायालय डिंडोरी के प्रकरण क्रमांक 94/ 2018 धारा 294,323,506, ताहि के गिरफ्तारी वारंटी ननसू सिंह पिता भानसिंह मार्को उम्र 34 साल निवासी ग्राम ठाडपथरा की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी बाजाग द्वारा गठित टीम के द्वारा कड़ी मेहनत एवं लगन से ग्राम गुमा थाना उरला जिला रायपुर छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया जाकर आज दिनांक 10.09.25 को माननीय न्यायालय डिंडोरी के समक्ष पेश किया जा रहा है उक्त स्थाई /गिरफ्तारी वारंटी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बाजाग निरीक्षक अमित कुमार तिग्गा,प्रधान आरक्षक 90 शिवा पटेल, 216 टेक सिंह धुर्वे, सायबर सेल प्रआर मुकेश प्रधान, एवं दीपक पटले की विशेष भूमिका रही

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment