जनता से सीधा संवाद : “आपकी समस्या, हमारा संकल्प” – विधायक राजेन्द्र मेश्राम

0 2,920

 

सिंगरौली, 9 सितम्बर 2025।


देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक  राजेन्द्र मेश्राम ने आज बंधा, देवरी, पीड़रवा और तेंदुआ क्षेत्र का दौरा कर कोल ब्लॉक से प्रभावित परिवारों एवं स्थानीय ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया।

संवाद के दौरान विधायक मेश्राम ने विस्थापित परिवारों की समस्याओं, किसानों की छूटी हुई संपत्तियों और विस्थापन प्रक्रिया से जुड़ी जटिलताओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा—
“आप सभी ने जिस खुलेपन और विश्वास के साथ अपनी बात रखी, वह मेरे लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। मैं आपको आश्वस्त करता हूँ कि आपकी समस्या का समाधान ही मेरी प्रथम प्राथमिकता है। जनता के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा और किसी भी कीमत पर आपका हक छीना नहीं जाएगा।”

विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि विस्थापन अधिनियम में छूटी हुई संपत्तियों को शामिल कराने और प्रभावित परिवारों को उनका संपूर्ण लाभ दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विस्थापितों की आवाज़ को कोई दबा नहीं सकता, बल्कि यह और बुलंद होगी।


“आपके विश्वास और आशीर्वाद से ही मुझे वह शक्ति मिलती है जो हर चुनौती का सामना करने में मुझे अडिग बनाती है। विस्थापन की प्रक्रिया में किसी भी समस्या का निराकरण कराया जाएगा और प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।”

इस अवसर पर देवसर उपखंड के एसडीएम अखिलेश सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी मंगल सिंह एवं के.डी. वैश्य, तहसीलदार, प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment