पांढुरना मोहगाव थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराने आए बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक हुई मौत

0 291

पांढुरना मोहगाव थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराने आए बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक हुई मौत

 

वनांचल समाचार जिला ब्युरो – निलेश कलसकर

पांढुरना- पांढुरना के मोहगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने आए एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुभाष गोरे (62) रविवार (7 सितंबर) रात को अपने भाई, भाभी और भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कराने थाने पहुंचे थे। वे शिकायत लिखा रहे थे, इसी दौरान अचानक सीने में दर्द उठा। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

 

दीवार तोड़ने को लेकर परिवार में हुआ था विवाद

 

मृतक के बेटे राजेश गोरे ने बताया कि उनके चाचा शिवलाल गोरे से दीवार तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। शिवलाल, उनकी पत्नी सुनंदा और बेटे राहुल ने मिलकर पिताजी के साथ मारपीट की। इस दौरान उनके सीने और सिर पर चोटें आईं।

 

मारपीट के बाद वह मोहगांव पुलिस थाना पहुंचे। अपने छोटे भाई शिवलाल, भाभी सुनंदा और भतीजे राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। पुलिस फौरन सौसर सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

मोहगांव पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट किया

 

सोमवार सुबह परिजन की मौजूदगी में सुभाष के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पांढुर्णा एसडीओपी बृजेश भार्गव के अनुसार, मृतक के बेटे राजेश की शिकायत पर शिवलाल, सुनंदा और राहुल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मोहगांव पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment