शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला ः कलेक्टर श्री शर्मा

0 194

शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला ः कलेक्टर श्री शर्मा

 

सांदीपनि विद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस

 

वनांचल समाचार- निलेश कलसकर

 

पांढुरना, शिक्षक दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को नगर के सांदीपनि स्कूल में जिला कलेक्टर अजय देव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम मे शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता रही।

 

अपने संबोधन में कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा श्लोक गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरु साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः का भावार्थ समझाते हुए कहा कि शिक्षक सृजनकर्ता ब्रह्मा के समान ज्ञान का सृजन करता है, विष्णु के समान उसका पालन-पोषण करता है तथा महेश्वर के समान अज्ञान का संहार करता है। इसलिए गुरु को साक्षात परब्रह्म स्वरूप मानकर उनका सम्मान करना प्रत्येक शिष्य का परम कर्तव्य है साथ ही महान दार्शनिक, शिक्षाविद एवं भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएँ आज भी हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु प्रत्येक शिक्षक को अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण

समर्पण एवं ईमानदारी से करना चाहिए । कलेक्टर ने यह भी उल्लेख किया की प्राचीन भारतीय संस्कृति में गुरु को समाज में सर्वोच्च स्थान प्राप्त था और आज भी पांढुर्णा जिले के जनमानस में गुरुओं के प्रति वही आदर, सम्मान और श्रद्धा विद्यमान है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षा ही न दें, बल्कि नैतिक मूल्यों, चरित्र निर्माण और जीवन कौशल का भी संचार करें। उन्होंने कहा कि जिले के शिक्षकों द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासों और शैक्षणिक नवाचारों के परिणामस्वरूप में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने जिले के शिक्षकों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार नवीन प्रयोगों और सृजनात्मक गतिविधियों को शिक्षा पद्धति में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों का तिलक, पुष्प, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पांढुर्णा के सेवानिवृत प्राचार्य एस.पी. चोपडे, पूर्व विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी योगीराज वानोडे, सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती अरूणा देशभ्रतार एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एच. बी. हांडे उपस्थित रहे । विगत वर्षों की अपेक्षा परीक्षा परिणामों कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य सी.एस. बरेठ ने कलेक्टर महोदय का आभार व्यक्त किया और संकल्प लिया कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता एवं परीक्षा परिणामों में निरंतर सुधार के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment