मऊगंज में जनता का गुस्सा फूटा, पूर्व विधायक बन्ना के साथ सीएम का काफिला घिरा

0 605

मऊगंज में जनता का गुस्सा फूटा, पूर्व विधायक बन्ना के साथ सीएम का काफिला घिरा

प्राइड इंडिया न्यूज़ संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट

मऊगंज।
रविवार को मऊगंज की सियासत उस वक्त गरमा गई जब पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना हजारों समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और जनता का गुस्सा मुख्यमंत्री के काफिले तक पहुंच गया।

शक्ति प्रदर्शन से गरमाई राजनीति

हजारों की भीड़ हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लिए लगातार नारेबाजी करती रही – “बन्ना जिंदाबाद” और “जनता की आवाज़ बन्ना”
यह नारे पूरे क्षेत्र में गूंजते रहे और माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया।

प्रशासन के पसीने छूटे

अचानक बढ़ी भीड़ और गुस्से को संभालने के लिए प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी। हालात काबू में लाने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।

चुनावी संकेत साफ

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह प्रदर्शन मऊगंज की राजनीति में बड़ा संकेत है। आने वाले चुनावी समीकरणों में बन्ना की भूमिका और मज़बूत होती नज़र आ रही है।


प्राइड इंडिया न्यूज़ – हर सच जो आप जानना चाहें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment