घाटों में फैले दोना-पत्तलों को मैया अभियान के सेवादारों ने साफ किया
घाटों में फैले दोना-पत्तलों को मैया अभियान के सेवादारों ने साफ किया

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
प्रत्येक रविवार प्रातः आयोजित माँ नर्मदा स्वच्छता कार्यक्रम “मैया अभियान ” अंतर्गत माँ नर्मदा स्वर्ण मंदिर डेम घाट में वृहत स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। विदित होवे कि गणेश विसर्जन दौरान घाटों में भंडारे आयोजित किये गए जिससे डेम घाट में जगह -जगह दौना पत्तल , पन्नी , खाद्य सामग्री ,नारियल ,फूल मालाएं फैली हुई थी। मैया अभियान के सेवादारों ने प्रातः 7 बजे से डेम घाट में फैली दूषित सामग्री की झाड़ू लगाकर सफाई की एवं 2 ट्राली प्रदूषित सामग्री को निकाला गया। मैया अभियान के सक्रिय सदस्य जिला आयुष अधिकारी डॉ संतोष परस्ते ने नगरवासियों से निवेदन किया है कि जब भी नर्मदा किनारे भंडारे आयोजित होते है तब भंडारे उपरांत घाट की सफाई भी आयोजक समिति द्वारा ही की जाए । मैया अभियान के सभी सेवादारों ने दुःख व्यक्त किया है कि प्रत्येक रविवार हम लोग नर्मदा घाटों की सफाई करते हैं लेकिन पुनः घाटों में गंदगी हो जाती है इससे माँ नर्मदा का जल दूषित हो जाता है साथ ही जलीय जीवों के लिए खतरा उत्पन्न होता है। मैया अभियान के सदस्यों ने जिला प्रशासन एवं नगर परिषद से अपील की है कि नर्मदा घाटों में कचरा पेटी एवं घाटों में गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगाया जाए। नेहरू युवा केन्द्र जिला समन्वयक आर पी कुशवाहा ने नगर के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि मैया अभियान में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देवे। रविवार को आयोजित स्वच्छता सेवा में डॉ संतोष परस्ते , आर पी कुशवाहा , प्राचार्य शाहिद खान , शिक्षक जितेन्द्र दीक्षित, पशु चिकित्सक गणेश गवले ,मनोज चौकसे , प्राचार्य रामविशाल मिथलेश, भागवत यादव , ओम वीर जाट , नील कंठ ब्रम्हे , मनोज बक्शी विद्यार्थी माही बरोतीया , याथार्त यादव , संतोष परमार , अवध गोहिया ,महेन्द्र उचेहरा ने श्रम दान मॉ नर्मदा की सेवा में अर्पित किया।